Why Life Insurance?
क्या जीवन बीमा कराना जरुरी है?
कुछ लोग जीवन बीमा कराने से दुर भागते है। जबकि कुछ लोग अधिक से अधिक जीवन बीमा खरीदने की इच्छा रखते है। वास्तव में जीवन बीमा की जरुरत क्यों है?
मेरी समझ से जीवन बीमा कराने के ४ मुल कारण होते है:-
१. Why LIC? – यदि आपका विवाह हो चूका है:-
यदि आप विवाहित है और वास्तव में पत्नी और बच्चो की परवाह करते है, तो आपके लिए पर्याप्त जीवन बीमा का होना अनिवार्य है। भारत में आज भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिनके पास पर्याप्त जीवन बीमा नहीं है। मृत्यु के बाद उनका परिवार अक्सर दुःख और गरीबी का जीवन जीने के लिए विवश हो जाता है। अगर आप सच में अपने परिवार से प्यार करते है तो आपको निश्चित रूप से पर्याप्त जीवन बीमा खरीदना चाहिए।
२. Why LIC? – यदि किसी का जीवन आप पर निर्भर है:-
यदि आप अविवाहित है, लेकिन आपके माता पिता आप पर निर्भर है और आप उनकी परवाह करते है, तो आपके लिए पर्याप्त जीवन बीमा होना अनिवार्य है। आपके माता-पिता ने हमेशा आपका ख्याल रखा है। इसलिए आपका अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्य है कि आप उनकी जरुरतो का ध्यान रखे। आप उनके बुढ़ापे का सहारा बने। आपके ना रहने पर भी उन्हें कोई समस्या ना हो इसलिए आपका पर्याप्त बीमा होना आवश्यक है।
३. Why LIC? – यदि आपने लोन ले रखा है:-
यदि आपने बहुत सारा लोन ले रखा है तो भी आपके लिए पर्याप्त जीवन बीमा होना बहुत जरुरी है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि कर्ज लिए हुए व्यक्ति के ना रहने पर लेनदारों की वजह से उसके परिवार के सदस्यों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कर्ज लिया हुआ व्यक्ति पर्याप्त जीवन बीमा करा लेता है और उसके बाद उसकी मृत्यु किसी भी कारण से होती है तो परिवार बीमे से मिलने वाली रकम से कर्ज चूका कर कर्ज से मुक्ति पा लेता है।
४. Why LIC? – यदि आप भविष्य के पीढ़ियों के लिए विरासत छोड़ना चाहते है:-
यदि आप अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत छोड़ना चाहते है, तो भी आपके लिए पर्याप्त जीवन बीमा होना अनिवार्य है। जीवन बीमा के साथ आप संपत्ति का निर्माण कर सकते है। आप यह सुनिश्चित कर सकते है कि आपकी संपत्ति केवल आपके द्वारा चुने हुए वारिश को ही मिलेगी।
भारतीय जीवन बीमा निगम से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमें सम्पर्क कर सकते है। यदि आप कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप कमेंट या इ-मेल के जरिये हमें सम्पर्क भी कर सकते है। हमें आपकी सहायता करने में ख़ुशी होगी।
FOR MORE INFORMATION PLEASE CONTACT -:
BASPA NAND PANCHOLI
CON.9891009400
Email–basupancholi@gmail.com
To know about LIC Plans please visit our website
http://www.licbestplan.in
Office Address:-25,KG,Marg,Jeevan Prakash Building.
LIC of India,Branch Unit-117.
3rd floor,C.P. New Delhi-110001.